Samagra Gavya Vikas Yojana 2024: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा पशुपालकों को पशुओं पर अनुदान प्रदान करने के लिए एक योजना चलाई जाती है, जिसे समग्र गव्य विकास योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को पशुपालन के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।
जो लोग 2 या 4 मवेशियों के साथ अपनी डेयरी स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 75% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हर साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है। अगर आप इस योजना के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक बढियेगा। मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको जरुरु पसंद आएगा।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी समग्र गव्य विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाना चाहते हैं, तो कृपया इस पोस्ट को पूरी तरह से पढ़ें।
इसमें योजना से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी गई है, जैसे कि इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और कितना लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने और इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar: Overviews
Description | Information |
---|---|
Scheme Name | Samagra Gavya Vikas Yojana |
Launched By | बिहार सरकार |
Post Type | Government Scheme |
State | बिहार |
Application Process | ऑनलाइन |
Department | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार |
Benefits | गाय खरीदने पर सब्सिडी |
Eligible | ग्रामीण पशुपालक, बेरोजगार युवक/युवती |
Financial Year | 2024-25 |
Objective | राज्य में अधिक डेयरी स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान करना |
Official Website | Click here |
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar क्या है?
समग्र गव्य विकास योजना (Samagra Gavya Vikas Yojana) बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसका उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है। यह योजना गौमाता की रक्षा, उनके पालन और उनके उत्पादों के समर्थन के लिए समर्पित है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को पशुपालन के लिए सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है।
इस योजना के तहत, दुधारू पशुओं के पालन के लिए डेयरी स्थापित करने के लिए सरकार अनुदान देती है। इस योजना के अंतर्गत 2, 4 और 15-20 दुधारू पशुओं को पालने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना से राज्य के किसानों और बेरोजगार युवाओं को लाभ होता है। इस योजना के लाभ के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाते हैं।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024: पात्रता मानदंड
- आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- समग्र गौ विकास योजना के तहत सभी वर्ग के नागरिक पात्र हैं।
- आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक को पशुपालन के बारे में कुछ बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।
समग्र गव्य विकास योजना 2024 – लाभ एंव फायदें क्या है?
अब हम आप सभी पाठकों और गौ पालकों को समग्र गव्य विकास योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताना चाहते हैं, जो इस प्रकार हैं:
- गाय पालन को व्यवसाय में बदलें: Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar 2024 में आवेदन करके आप अपने गाय पालन के निजी कार्य को एक व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं।
- सब्सिडी की सुविधा: योजना के तहत युवाओं को गाय पालन पर 50% से लेकर 75% तक की सब्सिडी प्राप्त होगी।
- अनुदान की सहायता: Bihar Gau Palan Yojana 2024 के लिए बिहार सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे आप अपने गाय पालन के व्यवसाय को और विकसित कर सकते हैं।
- स्व-रोजगार का अवसर: राज्य के सभी बेरोजगार किसानों और युवाओं के लिए गाय पालन एक सुनहरा स्व-रोजगार का विकल्प हो सकता है।
- सामाजिक और आर्थिक विकास: गाय पालन के व्यवसाय से आप अपने सामाजिक और आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं।
इन बिंदुओं की मदद से हमने आपको इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया है, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें और इसका पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।
समग्र गव्य विकास योजना के अवयव
क्र. संख्या | अवयव | लागत मूल्य (रु. में) | विभागीय अनुदान की राशि (रु. में) |
---|---|---|---|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ जनजाति | |||
1 | 2 दुधारू मवेशी/ हिफर | 1,74,000/- | 1,30,500/- |
2 | 4 दुधारू मवेशी/ हिफर | 3,90,400/- | 2,92,800/- |
सभी वर्गों के लिए | |||
3 | 15 दुधारू मवेशी/ हिफर | 15,34,000/- | 6,13,600/- (40%) |
4 | 20 दुधारू मवेशी/ हिफर | 20,22,000/- | 8,08,800/- (40%) |
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024:आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- आवेदक का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- ऑनलाइन आवेदन की 2 मूल प्रतियां
- बैंक डिफॉल्टर न होने का घोषणा पत्र
- परियोजना लागत की प्रति
- संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र
- आवेदक का फोटो
- पहचान पत्र (आधार / पैन कार्ड / वोटर आईडी) की छाया प्रति
- जाति प्रमाण पत्र (* केवल SC/ST के लिए आवश्यक है)
- बीपीएल / राशन कार्ड की छाया प्रति
- बैंक पासबुक की छाया प्रति
इन सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करके आप आसानी से इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Samagra Gavya Vikas Yojana 2024: How To Apply Online
- सबसे पहले, गव्य विकास निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “ऑफिशियल लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, लॉगिन पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आवश्यक जानकारी भरें।
- “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर “पंजीकरण करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें और फिर “Submit” विकल्प पर क्लिक करके आवेदन सबमिट करें।
इस प्रकार, आप Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar | Important Links |
Official Website | Click Here |
Apply Online | Click Here |
More Updates | Click Here |
निष्कर्ष:-
आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 के बारे में जानकारी प्रदान की है, जिसे बिहार सरकार ने शुरू किया है। हमने योजना की विशेषताएं, लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, ताकि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें और इसका पूरा लाभ उठा सकें। मुझे उम्मीद है कि ये लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और यदि आपके पास कोई सवाल या सुझाव है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। इसका जवाब देने की मैं पूरी कोशिश करूँगा।